उत्तराखंड : आज कोरोना ने मचाया तांडव, इतने अधिक मिले नये पॉजिटिव!
- आज शनिवार दोपहर तक प्रदेशभर में मिले 101 नये कोविड 19 संक्रमित, कुल मरीज हुए 2278
देहरादून। आज शनिवार दोपहर तक उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित 101 नये मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इनमें सबसे ज्यादा 33 नये पॉजिटिव देहरादून में ही मिले हैं। जबकि पहले से ही बरती जा रही सावधानी के तहत हर सप्ताह शनिवार और रविवार को देहरादून का पूरा नगर निगम क्षेत्र बंद रखा जा रहा है। इन दो दिनों में सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही संचालित करने की अनुमति दी जा रही है।

