Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सेना में शामिल हुए 168 नए जांबाज, केआरसी रानीखेत में ली देश सेवा की शपथ

सेना में शामिल हुए 168 नए जांबाज, केआरसी रानीखेत में ली देश सेवा की शपथ

रानीखेत। आज शनिवार को कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर (केआरसी) रानीखेत में कुमाऊं और नागा रेजीमेंट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर देश की आन, बान और शान की रक्षा का संकल्प लेकर 168 नए जांबाज जवान भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए।
मुख्य अतिथि केआरसी के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एसके यादव ने परेड की सलामी ली। उन्होंने रेजीमेंट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए नव प्रशिक्षित जवानों से रेजीमेंट की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यहां ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि केआरसी डिप्टी कमांडेंट कर्नल यादव ने परेड का निरीक्षण किया। नव प्रशिक्षित जवानों की विभिन्न टुकड़ियों ने रेजीमेंट बैंड की देश भक्ति स्वर लहरियों के बीच शानदार मार्च पास्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
धर्मगुरु सूबेदार मेजर दिनेश चंद्र जोशी ने राष्ट्र ध्वज व धर्मग्रंथों को साक्षी रख जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। कसम परेड में नव प्रशिक्षित जवानों ने जैसे ही अंतिम पग पार किया, वे भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। कर्नल यादव ने कहा कि सेना में शामिल होकर जवानों ने अपने जीवन का सर्वोच्च निर्णय लिया है। उन्होंने जवानों से देश व सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए भी तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल स्थान पाने वाले जांबाजों को उत्कृष्ट मेडल देकर सम्मानित किया। नौ महीने के कठिन परिश्रम और प्रशिक्षण के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सिपाही अनूप सिंह, ऋतिक भट्ट, अंकित सामंत, कमलेश सिंह और सिकंदर पंवार शामिल रहे। परेड का नेतृत्व अनूप सिंह ने किया। परेड अधिकारी मेजर आशुतोष शंकर रहे। प्रशिक्षण बटालियन कमांडर कर्नल सुनील कटारिया ने भी परेड की सलामी ली।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply