Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चंपावत : एक साथ 25 लोगों के संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

चंपावत : एक साथ 25 लोगों के संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

चंपावत। जिले के बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर से कोरोना बम फूटने की खबर है। यहां नेपाल से भारत आ रहे 25 लोग एक ही दिन में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा में सवार 14 यात्री भी संक्रमित है। एक साथ कोरोना के इतने मामले सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मैत्री बसों को वापस नेपाल लौटा दिया है।
कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन की आहट के साथ ही भारत-नेपाल सीमा खुलने से दोनों देशों में कोरोना का खतरा संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है। हालांकि करीब एक माह पहले ही दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सामान्य आवाजाही शुरू हुई थी। इसी बीच कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में बाहर से आने वाले लोगों की जांच का दायरा बढ़ा दिया था। साथ ही भारत नेपाल सीमा पर कोरोना जांच के लिए टीम तैनात कर दी गई। जिसके बाद एक साथ मिले 25 कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है।
टनकपुर उपजिलाधिकारी हिमांशु लतिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन करने वाली की एंटीजन और आरटी पीसीआर सैंपलिंग और भी बढ़ा दी है। साथ ही जिले में बाहर से आने जाने वाले यात्रियों पर प्रशासन भी नजर रखे हुए है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply