Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कार खाई में गिरी, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर

उत्तराखंड : कार खाई में गिरी, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर

हल्द्वानी। बीती रात भीमताल से घूमकर लौट रहे दो दोस्तों की कार सलेड़ी के पास खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर, गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम पुत्र जगदीश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार को शुभम अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए कार से भीमताल पहुंच गया। दिन में मस्ती करने के बाद दोनों दोस्त देर रात लौट रहे थे। सलेडी गांव से दो किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में शुभम की मौत हो गई। जबकि नमन गंभीर रूप से घायल हो गया। शुभम के दोस्तों ने बताया कि उन्हें आज गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिली, लेकिन खाई से सड़क तक आवाज न सुनाई देने आने पर स्थानीय लोगों को दुर्घटना का पता नहीं चल सका। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply