Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर मैक्स खाई में समाई, 8 घायल और एक गंभीर

सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर मैक्स खाई में समाई, 8 घायल और एक गंभीर

कोटद्वार। आज गुरुवार को सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स खाई में गिर गयी। हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मैक्स गुमखाल से सतपुली जा रही थी। बीच रास्ते में कुल्हाड बैंड पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला।  हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply