Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भाजपा की विजय संकल्प यात्रा से दिग्गज भरेंगे चुनावी हुंकार, जानेंगे जमीनी हकीकत

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा से दिग्गज भरेंगे चुनावी हुंकार, जानेंगे जमीनी हकीकत

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा लाभ उठाने में जुटी है। एक ओर राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी  ने राज्य में अपने सभी दिग्गजों को उतार रही है, तो इस मामले में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। वहीं अब बीजेपी राज्य में विजय संकल्प यात्रा के जरिए चुनावी माहौल बना रही है और इसके जरिए उसने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। बीजेपी जहां संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति का अंदाजा लगाएगी वहीं वह इस यात्रा के जरिए पांच साल के बीजेपी सरकार के कार्यकाल के प्रदर्शन को भी परेखेगी।
वर्तमान में विजय संकल्प यात्रा के लिए भी पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य नेताओं की सभाओं के कार्यक्रम तय किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 30 दिसंबर को कुमाऊं मंडल में रैली पहले ही प्रस्तावित है। तो गृह मंत्री अमित शाह एक जनवरी को देहरादून महानगर क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा के तहत रोड शो में शामिल होंगे। इसी दिन उनका सहसपुर क्षेत्र में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 26 दिसंबर को देहरादून का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह चुनाव प्रबंधन समिति के साथ ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वह चुनावी तैयारियों को परखने के साथ ही आवश्यक टिप्स भी देंगे। इसी के साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू समेत अन्य नेताओं के भी नियमित अंतराल में कार्यक्रम लग चुके हैं। जाहिर है कि केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं की सभाओं के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही स्वयं की जमीन को और मजबूती दे रही है। वहीं, चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी के सूचीबद्ध स्टार प्रचारक ही आते हैं। ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले के समय का भाजपा भरपूर फायदा उठाना चाहती है।
चुनाव से पहले भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार कर जमीन स्तर की जानकारी लेना है। पार्टी का मानना है कि संकल्प यात्रा में आने वाली भीड़ सरकार के प्रदर्शन को मापने का आधार बनेगा। वहीं यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ से इसका आकलन किया जाएगा कि प्रदेश सरकार के कामकाज और डबल इंजन से जनता कितनी संतुष्ट है। यदि पार्टी को मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलता है तो उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply