Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर का गरूण बनेगा नया नगर पंचायत

बागेश्वर का गरूण बनेगा नया नगर पंचायत

  • गैरसैंण विधानसभा सत्र में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने नगर पंचायत भवन के लिए दी थी एक करोड़ की मंजूरी
  • शहरी विकास प्रभारी सचिव ने अधिसूचना की जारी

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में एक नगर पंचायत और बनने वाली है। नगरपालिका के अलावा दो नगर पंचायतें हो जाएंगी। गरुड़ क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने के लिए शहरी विकास प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने नगर पंचायत को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अब जिले में नगरपालिका के अलावा दो नगर पंचायतें हो जाएंगी। गरुड़ क्षेत्र के लोग काफी पहले से इसकी मांग कर रहे थे। ब्यालीसेरा, भकूनखोला, स्याल्दे, फुलवाड़ीगूंठ, नॉघर और टानीखेत को पूरी तरह से नगर क्षेत्र गरुड़ में शामिल किया गया है। नगर पंचायत में गरुड़ बाजार समेत 10 गांवों की 5002 की आबादी होगी। इसका क्षेत्रफल 245.48 हेक्टेयर होगा। बताया गया है कि गरुड़ नगर पंचायत के लिए प्रशासन द्वारा विकासखंड मुख्यालय के पास 28 नाली भूमि का चयन किया गया है। जल्द ही भूमि हस्तांतरण नगर पंचायत के नाम होगा। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण सत्र के दौरान गरुड़ नगर पंचायत भवन के लिए एक करोड़ की धनराशि मंजूर की थी। भूमि ट्रांसफर होते ही यह राशि मिल जाएगी।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply