Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के लाल का निधन

भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के लाल का निधन

बागेश्वर: त्योहारों के दिंनो के बीच उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के लाल सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा का निधन हो गया है। सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा एएससी बंगलुरु में तैनात थे उनके आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक पसर गया है। जानकारी के मुताबिक कि सूबेदार खुशाल सिंह ड्यूटी पर तैनात थे, इस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक सूबेदार खुशाल सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी द्वारा उनके गांव लाया जा रहा है। सूबेदा खुशाल सिंह मूल रूप से बागेश्वर के बनलेख के सनी गाँव के रहने वाले थे। सेना के वाहन से गांव पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सूबेदार खुशाल सिंह की सरयू गोमती संगम तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply