Saturday , September 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने में फंसे उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी

सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने में फंसे उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक सिद्धू बीएस सिद्धू के खिलाफ थाने में सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। वन विभा से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इस जमीन से मार्च 2013 में साल के 25 पेड़ काट लिए गए।
सूचना मिलने पर वन विभाग ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि संबंधित पेड़ जिस जमीन पर हैं, वह रिजर्व फॉरेस्ट है। आरोप है कि सिद्धू ने अवैध तरीके से जमीन खरीदी। साल के पेड़ भी काट दिए। इस मामले में वन विभाग ने उनके खिलाफ जुर्माना किया था। बाद में जमीन की सिद्धू के नाम की गई रजिस्ट्री भी कैंसल की गई। इस मामले में कुछ समय पूर्व ही वन विभाग ने सिद्धू पर रिजर्व फारेस्ट में जमीन कब्जाने और पेड़ कटान के आरोप में आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने की अनुमति शासन से मांगी थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply