Sunday , April 14 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : 24 घंटे में 45 जगह जंगलों में आग का तांडव

उत्तराखंड : 24 घंटे में 45 जगह जंगलों में आग का तांडव

देहरादून। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 45 स्थानों पर जंगलों में आग लगने की खबर है। गढ़वाल में 16, कुमाऊं में 28 तो वनाग्नि की एक घटना संरक्षित वन्यजीव विहार में हुई। बीते मंगलवार को वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में गढ़वाल में आरक्षित वन क्षेत्र में 13 और सिविल वन पंचायत क्षेत्र में तीन स्थानों सहित कुल 16 वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की गईं।
कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में 24 और सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4 समेत 28 स्थानों पर जंगलों में आग लगी। आग की एक घटना संरक्षित वन्य जीव विहार में हुई। जिसमें 75.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
श्रीनगर में वन सरपंच प्रमोद सिंह ग्राम क्वीली सिलोड निकट कांडीखाल वनाग्नि बुझाने के दौरान झुलस गए। उनके साथ फायर वाचर शूरवीर लाल भी चोटिल हो गए। तीन दिन पूर्व खनाना देवप्रयाग में भी आग बुझाने के दौरान एक महिला मंगला देवी ग्राम सजवाण कांठा देवप्रयाग चट्टान से पत्थर गिरने के कारण चोटिल हो गई थीं। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर के अनुसार आग सिविल वन क्षेत्र में लगी थी। करीब 3 हेक्टेयर वन भूमि आग से प्रभावित हुई है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply