उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड : विभाग को गुमराह करने के आरोप में सीनियर अधिकारी सस्पेंड

देहरादून : प्रदेश सरकार ने कौशल विकास विभाग के क्लास वन अफसर पीके धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है। पीके धारीवाल पर मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम लेकर विभाग को गुमराह करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का नाम लेकर विभाग को करता रहा था। तीन महीने ज्वाइन नहीं करने पर भी अपने ही हस्ताक्षर से से तीनों माह का वेतन निकाल लिया था। हरिद्वार आईटीआई में नहीं ज्वाइन करने और सीएम और मंत्री को गुमराह करने पर सरकार की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनको निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वो उनको भी गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। लगातार कहने के बाद भी ज्वाइन नहीं कर रहे थे, जिसके चलते अधिकारी को अब सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply