उत्तरकाशीउत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फटा बादल

  • मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल
  • चार लोग लापता, दो मकान ध्वस्त, नौ घरों में घुसा पानी
  • सीएम धामी ने दिए बचाव कार्य के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचा दी है। रविवार देर रात उत्तरकाशी जिले के मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी में बादल फटने से कई घरों में पानी घुस गया है। मांडो में दो महिला और एक बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई है। चार लोग लापता बनाए जा रहे हैं। तीन लोग घायल हैं।

मूसलाधार बारिश होने से पहाड़ों पर नदियां उफान पर आ गई हैं। भारी बरसात के कारण अचानक भागीरथी नदी समेत गाड़-गदेरे उफान पर आ गए हैं।

एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मांडो गांव में नौ मकानों में पानी घुस गया। दो मकान पूरी तरह से धवस्त हो गए हैं। कई जगहों पर वाहनों के बहने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीएम को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply