Wednesday , April 17 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केंद्रीय रक्षा मंत्री से धामी ने की भेंट, कहा…

केंद्रीय रक्षा मंत्री से धामी ने की भेंट, कहा…

देहरादून। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
धामी ने राजनाथ को बताया कि उनके द्वारा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के संबंध में 20 जून को उत्तराखंड के समस्त जनपदों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सैन्य आधुनिकीकरण, देश की सुरक्षा एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के अनुकूल बताया। साथ ही संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ के संबंध में अपने विचार भी व्यक्त किये गये। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझाव/ विचार संज्ञानार्थ सौंपे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के इन अहम मसलों पर धामी ने मोदी से की चर्चा

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल जखोली जनपद रूद्रप्रयाग में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु उत्तराखंड राज्य द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधायें उपलब्ध करानी थी। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री से राज्य में सीमित संसाधन देखते हुए भारत सरकार से अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply