चमोली : लासी-सरतोली सड़क पर आया मलबा, 30 गांवों की आवाजाही बंद
चमोली। जनपद के गोपेश्वर के दशोली ब्लाक के 30 से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली लासी-सरतोली सड़क भारी बारिश के दौरान जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गई है। पहली बारिश में ही कई जगहों पर गदेरों का मलबा सड़क पर फैल गया है। बीते सोमवार को दिनभर यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी रही, जिससे ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब चार किलोमीटर तक पैदल दूरी तय करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: मसूरी देहरादून रोड पर बारिश से आये मलबे में दबी कार
