Tuesday , May 7 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग त्रिवेंद्र ने मनाया बर्थडे

हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग त्रिवेंद्र ने मनाया बर्थडे

  • महायज्ञ के जरिये की प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना
  • रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया रक्तदान
  • वरिष्ठ जनों और बुजुर्गों का सम्मान कर लिया उनका आशीर्वाद

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सोमवार को अपना 61वां जन्मदिन हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रक्तदान शिविर में करीब 70 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया। उन्होंने महायज्ञ कर प्रदेश के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना की। वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लेकर प्रदेश के विकास का संकल्प लिया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सोमवार को सुबह अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास में परिजनों के साथ यज्ञ किया। इस मौके पर प्रदेश की खुशहाली और सुख- समृद्धि की कामना की। बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके आवास पर सुबह से ही तांता लगा रहा। इसके बाद जोगीवाला रिंग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में त्रिवेंद्र ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में करीब 70 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह किया गया।

फिर वेडिंग प्वाइंट के प्रांगण में महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें उनके साथ कई नेताओं, मेयर, पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्ण आहुति दी। महायज्ञ में प्रदेश की खुशहाली के साथ ही जनकल्याण, सर्व कल्याण के साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से उम्मीद की कि उनका प्यार और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहेगा। इस मौके पर उन्होंने सीडीएस बिपिन सिंह रावत और उनके साथ हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सभी जांबाजों और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल रावत एक असाधारण सैनिक थे। उन्होंने अपनी सैन्य सेवा के दौरान हमेशा सीमांत इलाकों में सेवा को प्राथमिकता दी। देश और भारतीय सेना के लिए उनका जाना अपूर्णीय क्षति तो है ही, उत्तराखंड के लिए उससे भी बड़ा सदमा है। जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो सकेगी। जनरल रावत हमेशा हर उत्तराखंडी के दिल में जीवित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और पौधरोपण का आयोजन करते हैं। रक्तदान के लिए युवा जिस तरह से बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं उससे हमारे प्रदेश में कभी रक्त की कमी नहीं होगी। आज समय बदल रहा है। रक्तदान से भी बढ़कर अब अंगदान करने की जरूरत महसूस की जा रही है। हमें अब अंगदान के लिए आगे आना चाहिए। इसमें आई डोनेशन महत्वपूर्ण हैं। यदि हम अपनी आंखें किसी को डोनेट करते हैं उससे वह इस दुनिया को देख सकता है। इसके बाद कार्यक्रम में हजारों बुजुर्ग और वरिष्ठ जनों को उन्होंने शाल और छड़ी देकर सम्मानित किया।

पूर्व सीएम को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, शमशेर सिंह सत्याल, सुरेश परिहार, बृजभूषण गैरोला, रिपुदमन सिंह रावत, राजकुमार पुरोहित, गजराज सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, राजपाल सिंह रावत, रविंद्र कटारिया, पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मधु भट्ट, ऋतु मित्रा, ब्रजेश गुप्ता, उषा लखेड़ा, अशोक राज पंवार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र नेगी व संतोष सती ने किया।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply