हल्द्वानी। फॉरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में तैनात आउटसोर्स के माध्यम से वन कर्मियों को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों को काफी समय से वेतन भी नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक निकाले गए इन कर्मियों को वन विभाग के कार्यालयों में आउटसोर्स और उपनल के माध्यम से रखा गया था। इसमें लिपिक, चौकीदार, ड्राइवर, कंप्यूटर आपरेटर, श्रमिक समेत अन्य पदों पर रखे गए कर्मी शामिल हैं। कई महीनों से इन कर्मियों को वेतन भी नहीं मिला है। इसको लेकर बीते दिनों कर्मियों ने तिकोनिया स्थित डीएफओ कार्यालय में धरना भी दिया था। लेकिन उनकी बातों का किसी पर कोई असर नहीं हुआ और उन्हें हटा दिया गया है।
हटाए गए कर्मियों का कहना है कि वो सालों से यहां पर काम कर रहे थे। अब अचानक से उन्हें यहां से हटा दिया गया है। जिस से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Hindi News India