Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

टिहरी : 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

टिहरी। नरेंद्र नगर के दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत मठियाली के काटल गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घटना उस वक्त की है जब किशोरी खेत से काम कर वापस लौटते हुए घर के नजदीक 10 से 15 मीटर दूरी पर पहुंच चुकी थी। तभी घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। हालांकि, गुलदार के झपटते ही लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर पहुंचे लोगों के डर से गुलदार भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना देते हुए सम्बंधित गांव के व्यक्ति व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर सिंह भंडारी व ज्योति प्रसाद बड़थ्वाल ने बताया कि जिस रास्ते पर गुलदार ने किशोरी पर हमला किया उसी रास्ते से गांव के अन्य लोग भी कुछ समय ही गुजरे थे। लेकिन कोहरा होने के कारण गुलदार के होने का पता नहीं चल पाया। इसी दौरान तेदुवे ने करिश्मा (15 वर्ष) पुत्री कमल सिंह भंडारी पर उस वक्त हमला बोल दिया।घायक करिश्मा को देर शाम ही परिजन और गांव के लोग ऋषिकेश अस्पताल इलाज के लिए लाए, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना के बाद से काटल के साथ-साथ कई अधिक गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply