Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ : युवती की हत्या कर जला डाला, अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

पिथौरागढ़ : युवती की हत्या कर जला डाला, अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। आज गुरुवार सुबह जनपद के गांव चैसर के कुड़ीताल में एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई
पुलिस के मुताबिक आज गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग दूध देने के लिए जा रहे थे तभी उन्हें कहीं धुआं उठता दिखा। जब नजदीक जाकर देखा तो युवती का शव जल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पिथौरागढ़ के कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply