Thursday , September 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अंदेशा…

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अंदेशा…

देहरादून। बारिश और बर्फबारी से एक बार फिर उत्तराखंड में ठंड लौट आई है। बीते दिन उत्तराखंड के कई पर्वतीय अंचलों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन पहाड़ी जिले उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि कि बीते दिन बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली। लेकिन यहां बर्फ ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। हालांकि इससे पहले मौसम शुष्क रहेगा। रविवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 8.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …