Saturday , May 18 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून दौरे पर हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

देहरादून दौरे पर हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया आज मंगलवार को देहरादून के दौरे पर हैं। बजरंग दल द्वारा उनका धर्मपुर के यशोदा हॉस्पिटल भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान तोगड़िया कायकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे।

तबलीगी जमात पर लगे प्रतिबंध: डॉ. प्रवीण तोगड़िया… अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी है। कनखल स्थित पुरुषोत्तम विहार में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू करना चाहिए, नहीं तो उसे हिंदुत्व की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत में भी तबलीगी जमात और दारुल उलूम देवबंद पर सरकार प्रतिबंध लगाए। यहां से संगठन समाज को गलत दिशा देने के काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और संघ पर भी कई सवाल खड़े किए।

सरकार को मठ-मंदिरों का अधिग्रहण करने का कोई अधिकार नहीं…उन्होंने कहा कि उनके विहिप छोड़ने के पीछे संघ के नेताओं का हाथ रहा है। तोगड़िया ने बीजेपी की राज्यों और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दूसरे धर्मों के धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण नहीं होता है, तो हिंदुओं के मंदिरों का अधिग्रहण  क्यों किया जाता है। उन्होंने कहा कि भोपाल में 2017 में संघ नेताओं ने उनको राम मंदिर के मुद्दे पर बात करने से रोका था। इसलिए मजबूरी में उनको विश्व हिंदू परिषद छोड़ना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मठ, मंदिरों को कब्जा मुक्त करें. सरकार को मठ-मंदिरों का अधिग्रहण करने का कोई अधिकार नहीं है।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply