Saturday , July 27 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने दो बार किया हमला, पहले बची जान, दूसरे में मौत

उत्तराखंड: चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने दो बार किया हमला, पहले बची जान, दूसरे में मौत

बनबसा/चम्पावत। बनबसा में जानवरों के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इस दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply