Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी : गूम घड़ालू मोटरमार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत और दूसरा गंभीर

पौड़ी : गूम घड़ालू मोटरमार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत और दूसरा गंभीर

पौड़ी। आज शुक्रवार को पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के गूम घड़ालू मोटरमार्ग पर एक मैक्स 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।
आज गूम घड़ालू मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे वरगड़ी निवासी विशाल तड़ियाल (27 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। विशाल मैक्स चला रहा था। मैक्स सवार यात्री अनुज रावत (17 वर्ष), कर्थी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे पर यमकेश्वर विधायक रेनु बिष्ट ने दुख जताया है। ग्राम प्रधान गूम घड़ालू कुलदीप बिष्ट ने बताया कि आज सुबह से क्षेत्र भारी बारिश भी जारी है। सड़क मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है। जिसकी वजह से दुर्घटना हो गई।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply