Tuesday , April 21 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड में शर्मनाक मामला, तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

उत्तराखंड में शर्मनाक मामला, तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म मामला सामने आया है। पीड़िता एक नामी स्कूल की छात्रा है, आरोप है कि डरा धमकाकर कोच ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र के एक नामी स्कूल में कोच छात्र छात्राओं को तीरंदाजी सिखाता है। क्षेत्र की ही एक छात्रा यहां तीरंदाजी सीख रही थी। आरोप है कि आरोपी ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में छात्रा को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को बताने पर तरह तरह की धमकियां भी दी। घटना के बाद छात्रा को चुप रहने के लिए धमकाया, जिसके चलते वह कई महीनों तक किसी से कुछ नहीं कह सकी।

अब उसने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पीड़िता को साथ ले जाकर कनखल थाने में तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि आरोपी मूलरूप से हरियाणा का निवासी है और कनखल क्षेत्र के एक स्कूल में तीरंदाजी का प्रशिक्षण देता है।

कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत मिलते ही कनखल थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। मामला एक नामी स्कूल से जुड़ा है, इसलिए पुलिस भी सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पूछताछ के बाद ये भी पता चल पाएगा कि उसने प्रशिक्षण लेने वाली अन्य छात्राओं के साथ तो इस तरह की शर्मनाक हरकत तो नहीं की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पवन निवासी निवासी हरियाणा हाल पता जगजीतपुर, कनखल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …