Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जोशीमठ आपदा प्रभावितों का दर्द मिटाने आगे आया नैनीताल बैंक…

जोशीमठ आपदा प्रभावितों का दर्द मिटाने आगे आया नैनीताल बैंक…

देहरादून। जोशीमठ आपदा के प्रभावितो के महयोग हेतु नैनीताल बैंक एवं इसके कर्मचारी आगे आए हैं। बैंक की ओर से राज्य सरकार को 20 लाख रुपए का सहयोग किया गया है। राजधानी देहरादून में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में नैनीताल, बैंक के प्रबंध निदेशक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु 20 लाख रुपये का चेक भेंट किया। जो की मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जायेगी जिसका मुख्य उदेश्य जोशीमठ आपदा से ग्रस्त लोगो तक सहायता पहुंचाना हैं।

इस अवसर पर नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन द्वारा यह बताया गया की नैनीताल बैंक ने हमेशा उत्तराखंड के नागरिको के लिए कार्य किया है तथा प्रदेश मे आई हर एक दैव्य आपदा में, प्रभावित लोगों के सहयोग हेतु आगे बड़कर कर कार्य किया है और इसी क्रम मे बैंक के क्रमचरियो एव बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व मद के माध्यम से 20 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जा रहे हैं ताकि आपदा प्रभावित लोगों तक उचित सुविधा पहुंचाई जा सके। इस अवसर पे वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, प्रादेशिक प्रबंधक अजय सेठ, दिगंबर सिंह , राजेंद्र सिंह,प्रियांशु त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply