Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : एसएससी परीक्षा देता मुन्नाभाई समेत दो गिरफ्तार

देहरादून : एसएससी परीक्षा देता मुन्नाभाई समेत दो गिरफ्तार

देहरादून। यहां डोईवाला में पुलिस ने दूसरे की जगह एसएससी की परीक्षा दे रहे बिहार के एक मुन्ना भाई और असली परीक्षार्थी को भी गिरफ्तार किया है। परीक्षार्थी राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को डोईवाला के आईडी जेड कुआंवाला परीक्षा केंद्र में एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा 3 पाली में आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे हुई। परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षार्थियों का फोटो मिलान किया गया तो इस दौरान एक छात्र का फोटो मिलान नहीं हो पाया। इसके बाद जांच की गई तो नालंदा, बिहार निवासी आशुतोष रंजन करौली को राजस्थान निवासी दीनदयाल मीणा की जगह परीक्षा देते हुए पाया गया।
इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आशुतोष रंजन को तुरंत हिरासत में लिया और पूछताछ पर बाहर बैठे परीक्षार्थी दीनदयाल मीणा को भी हिरासत में लेकर डोईवाला कोतवाली ले गई। डोईवाला कोतवाल मनोज मैनवाल का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply