Monday , May 6 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों के कंधे पर अब नहीं दिखेगा एक सितारा, सभी जिलों के कप्तानों को भेजा पत्र

उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों के कंधे पर अब नहीं दिखेगा एक सितारा, सभी जिलों के कप्तानों को भेजा पत्र

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में कंधे पर एक सितारा लगाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। पदोन्नति के बावजूद कंधे पर एक सितारा व लाल-नीले रंग के रिबन लगाने का पुलिस मुख्यालय ने कड़ा संज्ञान लिया है।

मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सेवा नियमावली-2018 को संशोधित कर उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और अपर उप निरीक्षक नियमावली-2022 के तहत हेड कांस्टेबल (प्रोन्नत वेतनमान) के लिए निर्धारित वर्दी (दोनों कंधों पर एक सितारा, लाल व नीले रंग का रिबन) का प्रविधान समाप्त किया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी (एक सितारा, लाल-नीले रंग का रिबन, लाल बेल्ट व लाल जूता) वर्दी धारण कर रहे हैं।

ऐसे प्रशिक्षित हेड कांस्टेबल जिन्होंने मौलिक पद (कांस्टेबल के पद की सेवा मिलाकर) के संदर्भ में 16 वर्ष की नियमित संतोषजनक सेवा पूर्ण कर ली है और जिन्हें उप निरीक्षक के पद के समकक्ष वेतनमान स्वीकृत हो चुका है। उन्हें हेड कांस्टेबल (प्रोन्नत वेतन) का पदनाम दिया जाएगा। हेड कांस्टेबल (प्रोन्नत वेतनमान) सहायक उपनिरीक्षक की भांति (दो सितारा) वर्दी धारण करेंगे। साथ ही उनके कार्यों का निर्धारण विभागाध्यक्ष निर्धारित करेंगे।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply