Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 661 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 661 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

देहरादून। सरकारी नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आयोग ने लेखा परीक्षक के 228 पदों पर भर्ती का अधियाचन कुछ कमियां होने के चलते शासन को लौटा दिया है।
राज्य लोक सेवा आयोग अपने भर्ती कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां निकाल रहा है। इस कड़ी में आयोग को सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों पर भर्ती निकालनी थी, लेकिन शुक्रवार को आयोग ने केवल सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। सहायक लेखाकार के लिए उम्मीदवार 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी। उक्त पदों के लिए उम्र सीमा 21 साल से 42 साल तक रखी गई है, वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के तहत पहले आवेदन करने वालों को एक साल उम्र में छूट भी दी जाएगी। वेतनमान 29,200 से 92,300 का है।
सहायक लेखाकार के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता वाणिज्य में स्नातक उपाधि (B.com) या बीबीए या पोस्ट ग्रैजुएट इन अकाउंटेंसी अनिवार्य है। इसके साथ ही इसकी लिखित परीक्षा के बाद हिंदी टाइपिंग टेस्ट में 4000 की – डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए।

लिखित परीक्षा एवं हिंदी टंकण परीक्षा की तिथि की सूचना आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी। परीक्षा के लिए सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए आप www.psc.uk.gov.in वेबसाइट को देख सकते हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply