Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / छठ पूजा के दौरान आग लगने से फटा सिलेंडर, 30 से ज्यादा लोग झुलसे, कईयों की हालत गंभीर

छठ पूजा के दौरान आग लगने से फटा सिलेंडर, 30 से ज्यादा लोग झुलसे, कईयों की हालत गंभीर

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग में झुलसने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा औरंगाबाद के शाहपुर इलाके में हुआ। छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान घर में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से गैस सिलिंडर फट गया। दरअसल, छठ की वजह से काफी लोग घर में ही मौजूद थे, जो इस हादसे की चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
वहीं घायलों में पुलिसकर्मी महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैप जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो. मोज्जमि और साहेबगंज मोहल्ला के रहने वाले नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, राजीव कुमार, मो. शाब्दिर, मो. असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो. छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 25 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply