उत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

उत्तराखंड : तोताघाटी में चलती कार पर गिरे पत्थर और…

टिहरी। आज बुधवार को ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में एक चलती कार के ऊपर अचानक पत्थर आ गिरे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 लोग घायल हो गये। जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार ऋषिकेश से श्रीनगर की तरफ जा रही थी।
गौरतलब है कि तोता घाटी में लगातार पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। 24 घंटे के बाद आज बुधवार को ही तोता घाटी वाहनों की आवाजाही के लिए खुली थी। इस बीच ही यह हादसा हो गया।
इससे पहले बीते मंगलवार को भी नैनीताल से एक बड़ी खबर सामने आई थी। एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहा था। इस दौरान पहाड़ से एक विशालकाय पत्थर कार पर आगरा। पत्थर गिरने से मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर है। महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल लाया गया है।

Leave a Reply