Wednesday , April 24 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बीच मार्च में ही गर्मी ने मचाया कोहराम!

उत्तराखंड : बीच मार्च में ही गर्मी ने मचाया कोहराम!

देहरादून। बीच मार्च में ही गर्मी ने कोहराम मचाते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। 12 सालों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक इजाफा हुआ है।
प्रदेश में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पिछले पांच साल में पहली बार मार्च के पहले पखवाड़े में 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारे में उछाल बरकरार रहेगा। मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में चक्रवाती प्रवाह और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा हुआ है। इसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप भी खिल रही है। इससे दून समेत अन्य मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। जबकि मंगलवार को यह 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो पांच साल में मार्च के पहले पखवाड़े में सर्वाधिक है। पिछले 12 साल में पहली बार पूरे पखवाड़े में तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पारे में इजाफे का कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में यह वृद्धि बरकरार रह सकती है। 20 मार्च के बाद पारे में मामूली गिरावट के आसार बताए जा रहे हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 17.4 है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 15.6 है। बात की जाए की यूएस नगर की तो यहां 32.0 अधिकतम तापमान और 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान चल रहा है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 11.7 दर्ज किया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसके अगले दो दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply