Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

  • एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू अभियान जारी
  • 7 सीटर गाड़ी होने से अधिक लोगों के होने का अनुमान
  • सभी लोग दिल्ली से लैंसडाउन घूमने आए थे

लैंसडाउन। बुधवार देर रात करीब 12 बजे लैंसडाउन-जहरीखाल – गुमखाल मोटर मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों की कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 2 पर्यटकों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग दिल्ली से लैंसडाउन घूमने आए थे। 7 सीटर कार होने से अन्य लोगांे के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही लैंसडाउन कोतवाली से कोतवाल संतोष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घना कोहरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया। सुबह एसडीआरएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में मरे एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नफजगढ़ (दक्षिण पश्चिमी दिल्ली) निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है। एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply