Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / विकासनगर : अनियंत्रित होकर पलटा यूटिलिटी वाहन, आठ लोग घायल

विकासनगर : अनियंत्रित होकर पलटा यूटिलिटी वाहन, आठ लोग घायल

विकासनगर। आज बुधवार को एक यूटिलिटी वाहन जुड्डो रोड पर थैना रोड खड्ड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 8 लोगों को चोट आई हैं। तीन व्यक्तियों को गंभीर चोट आई हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का के साथ मिलकर रेस्क्यू कर तत्काल घायलों को प्राइवेट वाहन के माध्यम से पीएचसी कालसी भिजवाया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी वाहन लखवाड़ से विकासनगर बाजार आ रही थी। वाहन में 10 लोग सवार थे। इस दौरान बोसान बैंड से करीब तीन किमी पहले लखवाड़ की तरफ रोंडा बैंड नाला पर गाड़ी की ब्रेक फेल हो गए। और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 8 लोगों को चोट आई है। वहीं घायलों को पीएचसी कालसी में भर्ती किया गया है।अशोक राठौर ने बताया कि एक यूटिलिटी वाहन लखवाड़ से विकासनगर की ओर आ रहा था। दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन को चालक सिक्कू दास पुत्र बेल्मू निवासी ग्राम धनाशू थाना कालसी, देहरादून चला रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे में घायल हुए लोग

दीपिका पुत्री रिंकू दास निवासी लखवाड़ थाना कालसी उम्र 12वर्ष।
सरदार सिंह चौहान पुत्र दलीप सिंह चौहान निवासी लाइन जीवन गढ़ थाना विकासनगर उम्र 53वर्ष।
खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी धर्मावाला थाना सहसपुर उम्र 18वर्ष।
मनीषा पुत्री दौलतराम निवासी कटा पत्थर विकासनगर उम्र 17 वर्ष।
बाला पत्नी गजराज निवासी वैनीपुर धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उम्र 45वर्ष।
विजमा देवी पत्नी बाहदुर निवासी लखवाड़ थाना कालसी उम्र 50वर्ष।
गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा निवासी कालसी गेट थाना कालसी उम्र 45 वर्ष।
निर्मल देवी पत्नी बाबूलाल निवासी ग्राम पपड़ियां बड़वाला थाना विकासनगर उम्र 45 वर्ष।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply