Tuesday , July 23 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन पांच जिलों में बारिश के आसार…

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन पांच जिलों में बारिश के आसार…

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। आज 12 अप्रैल को राज्य के पांच जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना जताई है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें फिलहाल पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं। 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बदरीनाथ धाम में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दरअसल यहां आए दिन बर्फबारी हो जा रही है। इस कारण बदरीनाथ का अधिकतम तापमान सिर्फ 7° है जबकि न्यूनतम तापमान तो -3° सेल्सियस है। केदारनाथ धाम में ठंड से और बुरे हाल हैं। केदारनाथ का अधिकतम तापमान 6° और न्यूनतम तापमान -4°सेल्सियस है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply