Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड : इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों की आंख-मिचौनी के बीच वर्षा व ओलावृष्टि का क्रम बना हुआ है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया।

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को राज्य में अकाशी बिजली चमकने तीव्र बौछारें ओलावृष्टि तथा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना जताई गई है। जबकि 2 जून को कहीं-कहीं गर्जना के साथ ही आकाशी बिजली चमकने तीव्र बौछारें ओलावृष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना बताई गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply