उत्तरकाशीउत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

उत्तरकाशी : खाई में गिरी कार, एक की मौत और एक गंभीर

उत्तरकाशी। मंगलवार देर शाम को उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के सिदरी गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम एक कार में सवार दो लोग मोरी के सांकरी से नैटवाड़ क्षेत्र की तरफ जा रहे थे, लेकिन सिदरी गांव के निकट कार अचानक अनियंत्रित होकर सांकरी-नैटवाड़ मोटर मार्ग से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बबलू सिंह (30) पुत्र किशन सिंह निवासी त्यूणी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत सिंह (32) पुत्र राम सिंह निवासी त्यूणी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने घायल को खाई से बाहर निकाल कर सीएचसी मोरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि वाहन हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का देहरादून में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply