Wednesday , July 16 2025
Breaking News
Home / खेल / क्या CSK पर बोझ बन गए हैं MS Dhoni ?, चेन्नई के कोच ने कह दी ये बात…

क्या CSK पर बोझ बन गए हैं MS Dhoni ?, चेन्नई के कोच ने कह दी ये बात…

नई दिल्ली। CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर आज कल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। यूजर्स द्वारा उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। खासतौर पर उनके बैटिंग ऑर्डर को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे है। बता दें कि CSK vs RCB में धोनी नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए। तो वहीं बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में भी वो सातवें नंबर पर उतरे।

महेंद्र सिंह धोनी के निचले नम्बर पर बैटिंग करने का कारण टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बता दिया है। स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने बयान में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसमें उन्होंने फिटनेस समस्याओं का जिक्र किया है। फ्लेमिंग ने बताया कि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

धोनी के घुटने अब पहले जैसे नहीं रहे – स्टीफन फ्लेमिंग

मीडिया से बातचीत में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि साल 2023 में घुटने की चोट के कारण माही ने सर्जरी कराई थी। इस वजह से ऊपरी क्रम में आकर बैटिंग करना उनके लिए संभव नहीं है। धोनी के घुटने में अब भी समस्या है। फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी के घुटने पहले की तरह नहीं हैं। वह उस तरह से नहीं चल पाते हैं। वह पूरे 10 ओवर तक बैटिंग कर पाने में असमर्थ हैं, इसी वजह से उनका बैटिंग क्रम काफी नीचे है। धोनी के खेलने की पोजीशन मुकाबले और उनकी फिटनेस के आधार पर तय की जाएगी।

क्या CSK के लिए बोझ बन गए हैं धोनी?

43 साल के धोनी अब बहुत कम गेंदें खेलते हैं और ज्यादातर फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। इस सवाल पर कि क्या वो CSK पर बोझ बन चुके हैं? फ्लेमिंग ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैंने पिछले साल भी यही कहा था कि धोनी हमारे लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। वो टीम के लीडर हैं और विकेटकीपिंग के नजरिए से भी उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है। अगर वो 9वें-10वें ओवर में बैटिंग करने नहीं आ रहे तो इसका मतलब यह नहीं कि वो बोझ बन गए हैं। धोनी हमेशा स्थिति के अनुसार फैसला लेते हैं और टीम की भलाई के लिए काम करते हैं।”

क्या इस सीजन के बाद धोनी लेंगे संन्यास

फ्लेमिंग के इस बयान से ये तो साफ हो गया है कि धोनी अब पहले जैसी फिटनेस नहीं बनाए रख पा रहे हैं। इस सीजन के बाद उनके संन्यास की अटकलें और तेज हो सकती हैं। हालांकि जब तक वो CSK की कमान संभाल रहे हैं टीम में उनकी भूमिका बनी रहेगी। तो क्या ये धोनी का आखिरी IPL है? इसका जवाब तो समय ही देगा। लेकिन फिलहाल CSK के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि माही का जादू इस सीजन में एक बार फिर देखने को मिले।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …