Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / सीमा हैदर, संगीता के बाद अब बांग्लादेश से सानिया पहुंची नोएडा, जानें क्या है पूरा मामला…

सीमा हैदर, संगीता के बाद अब बांग्लादेश से सानिया पहुंची नोएडा, जानें क्या है पूरा मामला…

नई दिल्ली। प्यार में सरहद पार के मामलें इन दिनों खूब सामने आ रहे हैं। जब से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी सामने आई है उसके बाद से कई महिलाएं सरहदें पर कर रही हैं। पहले सचिन के प्यार मे सीमा भारत आई और अंजू भारत से पाकिस्तान चले गई। इन सबके बीच अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। महिला का नाम सानिया अख्तर बताया जा रहा है।

सानिया बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी से मिलने आई है। बताया जा रहा है कि सनिया और सौरभ ने तीन साल पहले शादी की थी। इसके बाद उनका एक बेटा हुआ जो अब एक साल का हो गया है। सानिया अब अपने बेटे को लेकर उसके पिता के पास नोएडा आई है। यहां आने के बाद उसे पता चला कि सौरभ ने दूसरी शादी कर ली है।

वहीं सानिया का कहना है कि उसका पति सौरभ उसे साथ नहीं रखना चाहता है और वो अपने पति को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती है। जिसके बाद मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया। सानिया सोमवार को बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।

नोएडा सेंट्रल जोन के एडिशनल डीसीपी डॉक्टर राजीव दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश के ढाका से सोनिया अख्तर नाम की एक महिला नोएडा पहुंची है, जिसे यहां पर रहने वाले सौरभ कांत तिवारी पर उसके साथ धोखे शादी करने का करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply