Thursday , March 28 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / अखिलेश बोले: हम और राहुल साइकिल के दो पहिए

अखिलेश बोले: हम और राहुल साइकिल के दो पहिए

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो चुका है। इसी सिलसिले में सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की राजधानी में एक संयुक्‍त प्रेस कॉफ्रेंस की। खबर है कि इसके बाद ये दानों रोड शो भी करेंगे।

सपा और कांग्रेस का गठबंधन लगता है इस चुनाव में कोई गुल खिला सकता है। वहीं इस कॉफ्रेंस से पहले एक थीम सॉन्‍ग भी लॉन्‍च किया गया। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश की राजधानी को एक जवाब है। राहुल ने इस गठबंधन क गंगा-यमुना के मिलन से तुलना की। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने कहा दकि इस गठबंधन से लोगों को काफी राहम मिलेगी।

गंगा-यमुना के मिलन से निकलेगी प्रोग्रेस की सरस्वती

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा- दिल से आप सबका स्वागत है। उत्तर प्रदेश शब्द में पहला शब्द उत्तर है, ये जो हमारी पार्टनरशिप बनी है, अखिलेश और मेरी, समाजवादी और कांग्रेस की और यूपी की जनता की, ये एक जवाब है इतिहास में यूपी ने जवाब दिया है, 1857 में कंपनी राज के वक्त यहां फोर्स खड़ी हुईं और जवाब दिया। विरोध, गुस्से, बांटने और कंपनी को हिंदुस्तान का धन देने की राजनीति का जवाब दे रहे हैं। गंगा और यमुना का मिलन हो रहा है, प्रोगेस की सरस्वती निकलेगी।

पीएम मोदी पर निशाना

राहुल ने कहा कि मोदी जी के शब्दों में ये ट्रिपल पी है। मोदी जी के शब्दों में ये तीन पी है- प्रोग्रेस, प्रॉस्पर्टी और पीस।

अखिलेश बोले- मैं और राहुल साइकिल के दो पहिए

सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ केंद्र में भी साथ रहे हैं। ये विकास  का गंठबंधन है, जनता का गठबंधन है। जनता चाहती है कि गठबंधन हो। कांग्रेस के साथ और तेजी से काम होगा। गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेगीं। लोगों का भरोसा बढ़ेगा और यूपी की जनता को साथ लेकर चलेंगे। हम और राहुल साइकिल के दो पहिए हैं। विपक्षी भाईचारे पर सवाल खड़े कर रहें हैं। आज शुरुआत है। केंद्र की सरकार ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया है। तकलीफ में लोगों को लाने वाले जीत के दावे कर रहे हैं। राहुल और मैं देश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे और प्रदेश को भी।

बीजेपी नेता ने कहा- एक भ्रष्टाचारी, दूसरा गुंडाचारी

अखिलेश और राहुल के साथ आने पर बीजेपी नेता ने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है। मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- क्या यूपी को ये गठबंध नापसंद आएगा? एक इसमें भ्रष्टाचारी है तो दूसरा गुंडाचारी।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply