लाइफ़स्टाइलहेल्थ

जवां और खूबसूरत दिखना है तो इन चीजों से बनाये दूरी

लड़की हो या लड़का हर कोई यंग और खूबसूरत दिखना चाहता है फिर चाहे उसकी उम्र कितनी भी हो। अगर आप भी ऐसी इच्छा रखते हैं तो इसके लिए आपको खुद को धूप से दूर रखना होगा। हालांकि धूप शरीर में  विटामिन डी के लिए जरूरी है और इसलिए बड़े-बुजुर्ग से लेकर चिकित्सक भी लोगों को धूप सेंकने की सलाह देते हैं। लेकिन यह खूबसूरती के लिए उस तरह कारगर नहीं है, बल्कि कई बार त्वचा को नुकसान पहुंचा जाता है। ऐसे में जवां दिखने के लिए जरूरी है कि धूप से थोड़ी दूरी बनाई जाए।

 

इन टिप्स को अपनाएं और अपनी त्वचा को धूप से बचाएं

  • धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं जो आपकी स्किन को धूप से बचाएगी।
  • धूप में काले चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • जितना अधिक हो सके पानी पीएं और बाहर जाते समय ठंडे पानी की बोतल हमेशा अपने साथ ले कर चलें और ठंड़ी चीजे जितनी अधिक खा सकते है खाएं।
  • खीरा और तरबूज भरपूर मात्रा में खाएं जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
  • गर्मियों में आम का पन्ना पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बेल के शर्बत और नींबू पानी बहुत फायदेमंद होते हैं।

Leave a Reply