परिवार के लोगो ने 12 साल की लड़की से किया रेप, और फंदे पर झूल गई
अमेरिका की एक 12 साल की लड़की की अपनी खुदकुशी की बनाई गई लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उत्तरी जॉर्जिया की रहने वाली 12 साल की केटलिन निकोल डेविस का ये वीडियो 30 दिसंबर का है।
निकोल इसमें अपने घर के आंगन में अपने पोन की वीडियो ऑन कर उसके सामने दिख रही हैं। 40 मिनट के वीडियो में वो एक पेड़ पर फंदा डाल कर अपने परिवार और दोस्तों को अलविदा कहकर फंदे पर झूलते दिख रही हैं। पुलिस ने भी इस वीडियो के प्रसार को रोकने में असमर्थता जताई है।
इस वीडियो में निकोल खुद को बदसूरत होने के लिए कोसती नजर आ रही हैं। ”मैं सबसे माफी चाहती हूं, मैं बहुत खूबसूरत नहीं हूं. मैं आपे हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं, लेकिन मैं कुछ कर नहीं सकती, सॉरी।’ आंखों में आंसू भरकर खुद को खत्म करने जा रही निकोल ये कहती दिख रही हैं।
वीडियो में वो सफेद टॉप और जींस पहनें नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि दोस्तों, परिजनों से माफी मांगने और खुद को बदसूरत कहने के बाद निकोल खुद को फंदे पर लटका लेती हैं।
परिवार के सदस्य ने किया यौन शोषण
स्थानीय अखबार की खबर के मुताबिक, खुदकुशी से कुछ दिनों पहले भी निकोल ने एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुद के साथ यौन शौषण की बात कही थी। निकोल ने कहा था कि परिवार के ही एक सदस्य ने उसका यौन शोषण किया है।
निकोल के फेसबुक पेज पर उसकी खुदकुशी का लाइव वीडियो उसके परिवार के लोगों ने उसकी प्रोफाइल से डिलीट कर दिया लेकिन तब तक ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका था। पुलिस का कहना है कि वीडियो काफी वायरल हो चुकी है इसलिए इसे रोकना मुश्किल है। पुलिस का कहना है कि वीडियो बच्चे ना देखें, इसका ध्यान मां-बाप रखें।
