Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / मेलबर्न : भारतीय टीम के ये 5 खिलाड़ी आइसोलेट!

मेलबर्न : भारतीय टीम के ये 5 खिलाड़ी आइसोलेट!

  • रोहित, ऋषभ, शुभमन, नवदीप और पृथ्वी ने बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ा, रेस्टोरेंट में खाया खाना

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के  पांच खिलाड़ियों का मेलबोर्न के एक इनडोर रेस्टोरेंट में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद उनको आइसोलेट किया गया है। ये पांच खिलाड़ी हैं- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ।
इंडियन प्लेयर्स का वीडियो सामने आने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के मीडिया ने इन पर बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट का खंडन किया। बीसीसीआई ने कहा कि दूसरे टेस्ट में मिली हार से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया वाले बौखला गए हैं। यह भारतीय खिलाड़ियों को बदनाम करने की साजिश मात्र है।
सिडनी हेराल्ड और द एज ने छापी रिपोर्ट : नवलदीप सिंह नाम के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें रोहित, पंत, गिल, सैनी और शॉ मेलबर्न के सिक्रेट किचन और बार्बीक्यू में रेस्टोरेंट के अंदर बैठे दिखे थे। द एज और सिडनी हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक प्रोटोकॉल में खिलाड़ियों को सिर्फ रेस्टोरेंट के बाहर खाने की परमिशन है। सिडनी हेराल्ड और द एज ने लिखा कि रेस्टोरेंट और उसके स्टाफ ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के सामने इंडियन प्लेयर्स के आने की पुष्टि की। बीसीसीआई मामले की जांच कर रहा है।

बीसीसीआई ने आरोपों को बताया गलत : वहीं बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई अखबार द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए इसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की साजिश बताया। उन्होंने हम कोई जांच नहीं कर रहे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एजेंसी से कहा कि खिलाड़ियों को उनके प्रोटोकॉल के बारे में साफ पता है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘भारत के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया नए पैंतरे आजमा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कभी कभी अपनी टीम को बचाने के लिए ऐसे काम भी करता है।’
नवलदीप ने माफी मांगी : नवलदीप सिंह ने भी बाद में ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले नहीं लगाया था। एक्साइटमेंट में उन्होंने यह बात बोली। नवलदीप ने कहा कि भारतीय टीम ने प्रोटोकॉल के दायरे में ही रहकर खाना खाया।
यह है पूरा मामला : बीते शुक्रवार को नवलदीप सिंह नाम के क्रिकेट फैन ने मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में अपने फेवरिट इंडियन क्रिकेटर्स को देखा और उन्हें सिर्फ देखते रहने के लिए ही खाना ऑर्डर कर दिया। इसके बाद उसने खिलाड़ियों को बिना बताए उनका 118.69 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 7000 रुपए) का बिल भी पे किया। नवलदीप सिंह नाम के इस फैन ने अपने सोशल मीडिया साइट पर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी की फोटो और वीडियो भी शेयर की थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply