देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था कर्ज के सहारे चल रही है। गुरुवार को विधानसभा के पटल पर आई कैग रिपोर्ट ने हकीकत से पर्दा उठाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2020 तक उत्तराखंड सरकार 65,982 करोड़ के कर्ज में दब चुकी थी। पांच साल से कर्ज का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है। कैग ने राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही राज्य सकल घरेलू उत्पाद (एसडीजीपी) में भारी गिरावट का खुलासा किया है। यह आंकड़ा कैग ने राज्य सरकार के अर्थ एवं संख्या विभाग की रिपोर्ट के हवाले से दिया है। 2019-20 में यह 3.16 प्रतिशत तक गिर गई। मार्च 2020 के बाद राज्य की अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी की जबर्दस्त मार पड़ी। आर्थिक मामलों के जानकारों के मुताबिक, राज्य सरकार को सामाजिक व आर्थिक क्षेत्रों में पूंजीगत खर्च बढ़ाना होगा, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक असर दिखे। यूं बढ़ता जा रहा है कर्ज का ग्राफ वर्ष सरकार पर बकाया ऋण सकल राज्य घरेलू उत्पाद 2015-16 39069 करोड़ 9.74 प्रतिशत 2016-17 44,583 करोड़ 10.14 प्रतिशत 2017-18 51,831 करोड़ 14.20 प्रतिशत 2018-19 58,039 करोड़ 10.35 प्रतिशत 2019-20 65,982 करोड़ 3.16 प्रतिशत