Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : हाईवे किनारे मिला बुजुर्ग वीरांगना का शव, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड : हाईवे किनारे मिला बुजुर्ग वीरांगना का शव, परिवार में मचा कोहराम

टनकपुर। उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार, विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। बताया जा रहा है मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर के अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं।

सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply