Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चंपावत : खाई में गिरा वाहन, भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

चंपावत : खाई में गिरा वाहन, भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह सोमवार की सुबह अपने टिप्पर संख्या यूके सीए 03/2244 से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर 25 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुर्घटना पर चंपावत के विधायक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply