नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। बुधवार की सुबह यहां एक घर में मां-बाप और उनकी बेटी की हत्या की गई थी। वारदात के दौरान उनका बड़ा बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था। लेकिन पुलिस खुलासे में तीनों हत्या उसी बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।
बेटे ने ही मार दिया पूरा परिवार
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर एसके जैन ने बताया कि अर्जुन सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। लेकिन वह पढ़ने में कमजोर था। वहीं उसकी बड़ी बहन पढ़ने में तेज थी। माता-पिता बहन को ज्यादा तवज्जो देते थे। कई बार पिता ने अर्जुन की पिटाई भी कर दी। कुछ दिन पहले दूसरे लोगों के सामने उसकी बेइज्जती कर दी थी।
पुलिस ने बताई हत्या के पीछे की वजह
पुलिस ने बताया कि इसी बीच आरोपी अर्जुन को यह पता लगा कि परिजन प्रॉपर्टी भी बहन के नाम करने वाले हैं। जिससे वह अपने आप को ठगा महसूस करने लगा और बदला लेने के लिए उसने तीनों के मर्डर का प्लान बना दिया। उस पर किसी को शक नहीं हो इसलिए उसने माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी का दिन चुना। आरोपी ने आर्मी से रिटायर पिता के सेना वाले चाकू से ही वारदात को अंजाम दिया।
यहाँ भी पढ़े: ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली, मां-बाप और बेटी की हत्या…जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का गहराया शक
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक किए, आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कोई हलचल नहीं दिखी। उनके घर में कोई अंदर जाते भी नहीं दिखा। घर में भी जांच की गई तो वहां न कोई तोड़फोड़ और न ही चोरी जैसी वारदात नजर आई। इससे उनका अर्जुन पर शक और गहरा गया। पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। मरने वालों की पहचान 53 वर्षीय राजेश, 47 वर्षीय कोमल और उनकी 23 वर्षीय बेटी कविता के रूप में हुई। शुरुआती जांच से पता चला है कि बेटा घटना के वक्त मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस को ये बाद परेशान कर रही थी।
आर्मी स्कूल से पढ़ाई, मुक्केबाजी का शौक
अर्जुन के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक राजेश मूल सुपर से हरियाणा के रहने वाले थे। उन्होंने अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दी थी। उसे आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाया। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कराया। वह एक अच्छा मुक्केबाज भी है। वह मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली की ओर से खेला है और रजत पदक जीता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।