Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

उत्तराखंड: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

उधम सिंह नगर। बाजपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ मलेरिया रोड पर सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिलीं जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। हादसे की खबर मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …