Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

देहरादून: कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा, पूर्व सीएम के रहे हैं करीबी

देहरादून। राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर से सामने आ रही है। यहाँ कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने छापा मारा है। राजीव जैन पूर्व सीएम के करीबी रहे हैं।

ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ के साथ 18 गाड़ियों से कांग्रेस नेता के घर पर पहुंची। मंगलवार सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम को छापेमारी के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी मिली है। बैंकिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच हो रही है। इसके साथ ही ईडी की टीम परिवार से भी पूछताछ कर रही है।

बता दें कि राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।