उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश में राष्ट्रगौरव और एकता की नई मिसाल: त्रिवेन्द्र रावत

नई दिल्ली। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज दिल्ली स्थित अपने शासकीय आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, शौर्य, त्याग और एकता का अमर प्रतीक है, जो हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति जलाता है।

सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज पूरे देश में करोड़ों देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोते हुए राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर रहा है। यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और उनके सपनों को साकार करने का प्रेरक अवसर है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा फहराएं, अमर सेनानियों को नमन करें, तथा तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर https://harghartiranga.com/ पर साझा कर इस राष्ट्रीय महाअभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहभागी बनें।