Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / अपराध / हल्द्वानी नंदी हत्याकांड का खुलासा, पड़ोस में रहने वाला निकला हत्यारा…

हल्द्वानी नंदी हत्याकांड का खुलासा, पड़ोस में रहने वाला निकला हत्यारा…

हल्द्वानीः पुलिस आखिरकार 12 दिन बीत जाने के बाद नंदी देवी का उसी के घर में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने वाले असल कातिल तक पहुंच गई। नंदी का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उन्ही के पड़ोसी के यहाँ रहने वाला किरायेदार निकला। आरोपी द्वारा गिरवी रखा नंदी का मोबाइल कातिल तक पहुंचने का रास्ता बन गया।

आपको बता दें कि विगत 5 मई को गौरापड़ाव हैड़ागज्जर स्थित नंदी देवी का उसी के घर में हत्यारे ने हथौड़े से वार कर फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो उन्होंने कई सबूत जुटाये। लेकिन पुलिस कातिल तक पहुंचने में नाकाम रही। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, हत्याकांड की रात पड़ोस में हुई बर्थडे पार्टी में शामिल लड़कों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस हत्याकांड के लिए लगातार प्रयास कर रही थी इसी बीच तभी मृतका का गायब मोबाइल किसी स्थानीय व्यक्ति के पास मिला। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कोई और व्यक्ति जुआ खेलने के दौरान मोबाइल गिरवी रख कर गया था कि वह पैसे लाएगा तो मोबाइल वापस ले जाएगा लेकिन वह व्यक्ति मोबाइल वापस नहीं ले गया। पुलिस जांच में मोबाइल नंदी का निकला। जिसके पास उस व्यक्ति की तलाश की गई। इस दौरान पता चला कि मनोज पुरी निवासी नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश नंदी के पड़ोस में किराए के मकान में अकेले निवास करता है तथा गौला में रेता बजरी का कार्य करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्यारोपी ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली नंदी आंटी के यहां बीड़ी देने गया था लेकिन उसके पास पैसे खुले नहीं थे, ऐसे में उसने उधार में बीड़ी मांगी, लेकिन नंदी ने उसे अपशब्द कहते हुए बीड़ी नहीं दी। यह बात उसे चुभ गई। इसके बाद वह कमरे में गया और उसने नंदी को ठिकाने लगाने की योजना बना ली है। देर रात सभी लोगों के सो जाने के बाद अपने कमरे बाहर निकला। वह नंदी के घर के सामने छुप गया और दरवाजे खुलने का इंतजार करता रहा। जैसे ही नंदी ने दरवाजा खोला तो उसने नंदी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे नंदी अंदर की ओर गिर गई। उसके बाद से लगातार उसके ऊपर वार करता रहा। नंदी वही पर चित हो गई फिर उसने दुपट्टे से नंदी का गला घोट दिया। उसके बाद को खींचकर बाथरूम में ले गया। जहां उसका सिर टब में डुबो दिया इसके बाद वह नंदी के घर में गया। जहां से उसने बैग कपड़े और नकदी और मोबाइल लिए और फरार हो गया। अगले दिन वह गौला गेट पर जुआ खेलते हुए पैसे हार गया और मोबाइल उसने गिरवी रख दिया। इसके बाद वह अपने घर चले गया। लेकिन गिरवी रखा मोबाइल पुलिस को कातिल तक पहुंचाने में कामयाब रहा। पुलिस उसे कोर्ट पेश करने जा रही है। हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी न होना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। हत्याकांड के खुलासे को लेकर कई तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीमें लगाई थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply