Saturday , May 18 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / हापुड़ में फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 8 मजदूरों की मौत, 20 झुलसे

हापुड़ में फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 8 मजदूरों की मौत, 20 झुलसे

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में प्लास्टिक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। 6 शव बाहर निकाले गए हैं। हादसे में 20 लोग झुलस गए हैं। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग राहत बचाव में जुटा है। झुलसे हुए लोगों की हालत नाजुक है, इससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फैक्टरी में अंदर और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। धुएं का गुबार आसमान में फैल गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं।
फैक्ट्री में प्लास्टिक गलाने का काम होता है। प्लास्टिक गलाने के दौरान ही बॉयलर फटने से फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने के बाद प्लास्टिक पिघल कर मजदूरों के शरीर पर चिपक गई। जिसकी वजह से वो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मजदूरों की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयलर ब्लास्ट के दौरान आस-पास मौजूद फैक्ट्रियों की छतें तक उड़ गई। लोगों ने दूर तक धमाके की आवाजें सुनी। यह घटना हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में हुई है।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply